MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का किया स्वागत

नई दिल्ली 08 अप्रैल।भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतरमंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को उम्मीद है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत शांति और स्थिरता की दिशा में उठाए गए सभी कदमों का स्वागत करता है और आशा व्यक्त की कि पश्चिम एशिया में हुए इस घटनाक्रम से यूक्रेन में शांति प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

   श्री जायसवाल ने बताया कि भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए मंत्रालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष कार्यरत है।उन्होंने कहा कि भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों से शीघ्रता से ईरान छोड़ने की अपील करते हुए परामर्श जारी किया है।उन्होंने आगे बताया कि लगभग 7500 भारतीय नागरिक ईरान में अभी भी फंसे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button