MainSlideखेल जगत

किदांबी श्रीकांत और प्रणॉय ने जापान ओपन बैडमिंटन में दूसरे दौर में जगह बनाई

तोक्‍यो 25 जुलाई।किदाम्‍बी श्रीकांत और एच एस प्रणॉय जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

   श्रीकांत ने पुरूष सिंगल्‍स में पहले दौर के मैच में ताइवान के चो तिन चेन को 21-13 21-13 से हराया। एच एस प्रणॉय ने चीन के ली षी फेंग को 21-17, 21-13 से पराजित किया।

     इस बीच महिला डबल्‍स में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की जोडी भी अगले दौर में पहुंच गई है। दोनों भारतीय खिलाडियों ने जापान की यूई सुइजु और सयाका होबारा को 11-21, 21-15, 21-14 से हरा दिया।

     हालांकि महिला सिंगल्‍स में आकर्षी कश्‍यप को जापान की अकानी यामागुची से हार का सामना करना पडा।

Related Articles

Back to top button