होम मनोरंजन वीकेंड से पहले पलटा पासा, भूत बंगला ने 14वें दिन किया सॉलिड...

वीकेंड से पहले पलटा पासा, भूत बंगला ने 14वें दिन किया सॉलिड कलेक्शन

0

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी है।

साथ ही साथ प्रियदर्शन ने भी लगभग दो दशकों बाद हिंदी हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापसी की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वर्ल्डवाइड कमाल करते हुए भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

भूत बंगला ने की थी शानदार ओपनिंग
वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया और 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 19.00 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये रहा।

वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता पूरा कर लिया है। 14वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन अभी तक 2.26 करोड़ रुपये हुआ है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ेगा और एक अनुमान के मुताबिक ये 3 से 4 करोड़ तक जा सकता है।

दूसरे सप्ताह फिल्म ने 42.51 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरह भूत बंगला का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस 126.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो’भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जो मंगलपुर गांव के एक शापित हवेली के इर्द-गिर्द गढ़ी गई है। कहानी के अनुसार, ‘वधूसुर’ नामक राक्षस का साया वहां की हर शादी को तबाह कर दुल्हन को गायब कर देता है, जिसके पीछे का रहस्य एक पुरानी हवेली में छिपा है। इसी में कहानी उलझी हुई है। फिल्म में कॉमेडी के मजेदार पंचेज हैं जिसे देखकर आपको वाकई आनंद आएगा।