होम ब्रेकिंग न्यूज AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर पंजाब में दो FIR...

AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी की आशंका

0

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 02 मई। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब में उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

     शनिवार को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस किसी भी समय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

     इस बीच, संभावित गिरफ्तारी की अटकलों के बीच संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने आवास से वाहन में निकलते हुए देखा गया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

     गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब संदीप पाठक ने हाल ही में AAP छोड़कर BJP का दामन थामा है। उन्होंने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ पार्टी बदली। इनके अलावा हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी जैसे अन्य प्रमुख नाम भी AAP छोड़कर BJP में शामिल हो चुके हैं।

  राजनीतिक बदलाव के इस दौर में संदीप पाठक पर दर्ज इन मामलों ने पूरे घटनाक्रम को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजरें पंजाब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।