होम छत्तीसगढ़ रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

0

रायपुर में आज रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

रायपुर में आज रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आईपीएल मैचों को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए व्यापक प्लान तैयार किया है। पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग वरिष्ठ IPS अधिकारियों की निगरानी में होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 IPS अधिकारी, 20 राजपत्रित अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहेंगे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अलग से अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

पांच अलग-अलग रूट से पहुंचेगा ट्रैफिक
स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग रूट तय किए हैं ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, धमतरी, महासमुंद और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग स्पॉट निर्धारित किए गए हैं।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए हैं, जबकि वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग रूट आरक्षित रहेगा। पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल, सेंध तालाब, परसदा और कोसा पार्किंग क्षेत्र में की गई है।

क्रिकेट फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज
नवा रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर होटल, कैफे और बाजारों में भी उत्साह का माहौल है। शहर में बाहर से आने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या बढ़ने लगी है। मैच से पहले ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है और स्टेडियम के आसपास तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।