MainSlideखास ख़बरराजनीति

कर्नाटक में कुमार स्वामी की गठबंधन सरकार खतरे में

बेंगलुरू 06 जुलाई।कर्नाटक में कांग्रेस के आठ और जनता दल एस के तीन विधायकों ने इस्‍तीफा दे दिया है, इससे राज्‍य में गठबंधन सरकार का संकट गहरा गया है।

कर्नाटक विधानसभा के अध्‍यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि उनके निजी सचिव ने अपने कक्ष में 11विधायकों के त्‍याग-पत्र प्राप्‍त किए। उन्‍होंने कहा कि वे इस्‍तीफों पर मंगलवार को विचार करेंगे।

कांग्रेस के 79  और जनता दल-एस ने 37 विधायकों के समर्थन से राज्‍य में गठबंधन सरकार बनाई गई थी। 225 सदस्‍यों वाली कर्नाटक विधानसभा में वर्तमान सरकार के पास एक निर्दलीय विधायक सहित 117 सदस्‍यों का समर्थन है।

Related Articles

Back to top button