प्रतापगढ़ 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु आज मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध के संयुक्त संयोजन में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में तरुण चेतना संस्थान के अध्यक्ष मो.नसीम का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. सुमन कुशवाहा ने योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब का अभूतपूर्व योगदान मिला। उन्होंने इसी प्रकार 21जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर लायंस क्लब गौरव के डा.पीयूष कांत शर्मा, शिशिर खरे,प्रतापगढ़ हर्ष के प्रशासक संतोष भगवन ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ त्रिभुवन राम, डा. जय प्रकाश डा. सिमी गुप्ता डॉ. आकांक्षा पांडेय, डा ब्रह्मानंद, अशोक पाण्डेय, राजेश मिश्रा, राकेश कुशवाहा, सचिन श्रीवास्तव पंकज सिंह, देवाशीष, रमेश पटेल, पूनम तिवारी वंदिता सिंह सुनीता सिंह, चेतना मिश्रा ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर लायंस क्लब हर्ष के सचिव आरबी सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह, डा श्याम शंकर शुक्ल श्याम, राजेश बहादुर पाल,दिनेश प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह हैप्पी, लायंस क्लब अवध के प्रशासक संतोष पाण्डेय, लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष पिंकी दयाल, सचिव अनीता पांडेय, सोनी पाण्डेय, अंजू तिवारी
दैनिक लोकमित्र के संपादक कृष्णा नन्द त्रिपाठी, अजय पांडेय, रणविजय सिंह, राजेश पांडेय अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष राम लखन सिंह,सरिता पाल एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, बेल्हा देवी मंदिर के सहयोगियों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की।अंत में संतोष भगवन ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।




