होम ब्रेकिंग न्यूज राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘मेट्रो, इंटरनेट सब बंद कर...

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘मेट्रो, इंटरनेट सब बंद कर दिए, लेकिन प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए’

0

नई दिल्ली, 25 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर शनिवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने कठोर कदम उठाए, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसी गंभीर समस्या पर अंकुश लगाने में विफल रही।

      राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो।”

       उन्होंने कहा कि अपने हक की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये “क्रूर कदम” उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी, प्रश्नपत्र लीक।”