MainSlideछत्तीसगढ़

बघेल ने चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों को दी बधाई

रायपुर 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण और इसके प्रथम चरण के सफलता के लिए देश के सभी नागरिकों के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल ने यहां जारी संदेश में कहा कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऊंची छलांग लगायी है और एक नया इतिहास रचा है।उन्होने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व एवं गौरवशाली उपलब्धि पर सभी भारतवासियों में बेहद गर्व, खुशी और उल्लास है। मुख्यमंत्री ने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद चन्द्रयान-2 के सभी चरणों के लिए पूर्ण सफलता की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत शीघ्र ही रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बनने में सफल होगा जिसके पास चांद पर साफ्ट लेंडिग करने की क्षमता उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button