MainSlideराजनीति

जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार में आठ नए मंत्री शामिल

श्रीनगर 30अप्रैल।जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के छह और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दो मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी है। कविन्द्र गुप्ता को डॉक्टर निर्मल सिंह के स्थान पर उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।

राज्यपाल एन एन वोहरा ने जम्मू में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नये चेहरों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा, कठुआ से विधायक राजीव जसरोटिया और सांबा से विधायक देविन्दर कुमार मनियाल हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने परिवहन राज्य मंत्री सुशील शर्मा का दर्जा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया है। डोडा से भाजपा विधायक शक्तिराज ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

पीडीपी की ओर से पुलवामा से विधायक मोहम्मद खलील बंद और सोनवाल से विधायक मोहम्मद अशरफ मीर को मंत्री बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button