होम छत्तीसगढ़ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार साहू का निधन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार साहू का निधन

0

रायपुर 04 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर (डॉ.) कृष्ण कुमार साहू का बीती शाम उनके गृह नगर रायपुर में निधन हो गया।वे राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के प्रोफेसर और प्रधान वैज्ञानिक थे।

      डॉ. साहू अपने विश्वविद्यालय में भूमि और जल प्रबंधन विभाग के प्रमुख भी रह चुके थे.वे एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे.उनका अंतिम संस्कार आज 4 नवम्बर को दोपहर राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में उनके मित्रों, विश्वविद्यालय के उनके सहकर्मियों, परिवारजनों और साहू समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

       इस मौके पर हुई शोकसभा में उनसे जुड़े मित्रों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके  सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।स्वर्गीय डॉ. साहू स्थानीय अवंति विहार के निवासी थे. समाज सेवा के लिए वे सदैव सक्रिय रहते थे. डॉ. साहू गायत्री शक्ति पीठ से भी जुड़े हुए थे।