MainSlideखेल जगत

अमरीकी ओपन में रॉफेल नडाल का मुकाबला रूस के डैनियल मेदवेदेव से

न्यूयार्क 08 सितम्बर।अमरीकी ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में आज रात स्‍पेन के रॉफेल नडाल का मुकाबला रूस के डैनियल मेदवेदेव से होगा।

नडाल अपना चौथा अमरीकी ओपन खिताब जीतने के लिए खेलेंगे जबकि मेदवेदेव का यह पहला ग्रैंड स्‍लैम फाइनल होगा।

इससे पहले, कल कनाडा की 19 वर्षीय बियांका एन्‍द्रीस्‍क्‍यू ने सेरेना विलियम्‍स को हराकर महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता। बियांका कोई ग्रैंड स्‍लैम प्रतियोगिता जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button