MainSlideछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की नेत्रदान की घोषणा

रायपुर 13 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज नेत्रदान की घोषणा करते हुए कहा कि नेत्रदान की घोषणा कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आज राजकुमार कॉलेज परिसर में अंधत्व निवारण समिति के समक्ष नेत्रदान से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।इसके बाद कहा कि मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है। सभी लोगों को आगे आकर नेत्रदान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए।

श्री सिंहदेव ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। इसमें एक छोटा सा कट लगाकर केवल आंख का कार्निया निकाला जाता है। इसमें किसी भी तरीके से आंख या शरीर क्षत-विक्षत नहीं होता। नेत्रदान के बाद आपकी आंखें किसी और की भी जिंदगी रोशन कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button