MainSlideदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज

भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां होंगी शामिल- नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली 02 दिसम्बर।नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि आगामी दस वर्षों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी।

   श्री त्रिपाठी ने आज यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अगले वर्ष तक हर महीने एक जहाज शामिल किया जाएगा।उन्होने बताया कि 62 जहाज और एक पनडुब्बी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने की 4 तारीख को ओडिशा के पुरी में नौसेना दिवस मनाया जाएगा।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

  पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती समुद्री क्षमताओं पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि वह चीन के सहयोग से कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बना रही है। उन्होंने कहा कि भारत, पड़ोसियों द्वारा उत्पन्न सभी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Related Articles

Back to top button