MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में कल नही मिला कोरोना का नया मामला

रायपुर. 23 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में कल 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल प्रदेश भर में हुए 22 हजार 076 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और सूरजपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.12 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button