खास ख़बरराजनीति

बिहार एमएलसी उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी भगवान सिंह ने किया नामांकन

बिहार विधान परिषद के उप निर्वाचन के लिए एनजडीए के जदयू प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने आज बिहार विधान सभा, सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, लघु जल संसावन मंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 12 जुलाई को होगा। जदयू इस सीट पर भगवान सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। विधान परिषद की यह सीट रामबलि चंद्रवंशी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Related Articles

Back to top button