MainSlideछत्तीसगढ़

गांधी जी के संघर्ष और विचारों के कारण देश हुआ आजाद – अकबर

राजनांदगांव 17 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के वन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आम जनों और किसानों के उत्थान के लिए जीवन भर काम किया।उनके संघर्ष और विचारों के कारण देश आजाद हुआ।

श्री अकबर ने आज यहां गांघी विचार यात्रा का समापन करते हुए कहा कि गांधी जी की प्राथमिकता देश को आजाद करना था।उन्होने कहा कि गांधी जी का प्रभाव पूरी दुनिया में है। समय बदलने के बाद भी उनके विचार और अधिक प्रासंगिक होते जा रहे हैं। उनके विचारों ने अनेक लोगों की विचारधार ही बदल दी।गांधी जी के जीवन काल में उन्हें नुकसान पहुंचाने का विचार रखने वाले लोग भी अपने विचार बदल दिए।

प्रभारी मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांधी जी के विचारों पर चलकर भविष्य में भी राज्य के जन-जन के विकास के लिए कार्य करेगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजनांदगांव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने आलोचनाओं के बाद भी मजबूती के साथ आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाया। सत्य और अहिंसा जैसे विचार से आज भी दुनिया प्रभावित है।

Related Articles

Back to top button