MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने स्वतंत्रता सेनानी भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 19 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता सेनानी श्री भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री वर्मा का आज रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित निवास में निधन हो गया। वे लगभग 93 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में किया गया। श्री वर्मा ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में संचालित 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसके कारण उन्हें 6 माह की जेल की सजा हुई थी।

श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की है।

Related Articles

Back to top button