Sunday , January 18 2026

सोशल मीडिया के नियमन से संबंधित सभी मामले सुको होंगे स्थानान्तरित

नई दिल्ली 22अक्टूबर।उच्चतम न्यायालय ने आज सोशल मीडिया के नियमन से संबंधित सभी मामलों को विभिन्न उच्च न्यायालयों से अपने यहां स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

उच्चतम न्यायालय ने फेसबुक और व्हाट्सएप द्वारा इन मामलों को स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर यह आदेश दिया गया है।

केंद्र ने मध्यस्थतों को अधिक उत्तरदायी और जवाबदेह बनाने के लिए सोशल मीडिया के मानक तय करने के लिए अगले वर्ष 15 जनवरी तक का समय मांगा है। शीर्ष अदालत ने  सुनवाई की अगले वर्ष जनवरी 2020 में तय की है।