MainSlideखेल जगत

मानव ठक्कर आई.टी.टी.एफ.रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर

नई दिल्ली 03 जनवरी।युवा भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने ताजा अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आई.टी.टी.एफ.) रैंकिंग में 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरूष सिंगल्‍स वर्ग में नौ पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

मानव ठक्कर ने यह उपलब्धि पिछले साल दिसंबर मेंकनाडा के मारखम में आई.टी.टी.एफ. चैलेंज प्लस बेने मैक्स-वर्गो नार्थ अमरीकन ओपन में 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरूष सिंगल्‍स खिताब जीतने के बाद हासिल की।

हरमीत देसाई,जी साथियान और सौम्यजीत घोष के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे चौथे भारतीय बन गये हैं।

Related Articles

Back to top button