MainSlideखेल जगत

भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी मैच रद्द

गुवाहाटी 06 जनवरी।भारत और श्रीलंका के बीच पहला अंतर्राष्टीय ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच कल यहां वर्षा के कारण रद्द हो गया।

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन खेल शुरू होने के 15 मिनट पहले ही वर्षा होने लगी।

अम्पायरों ने कई बार पिच का निरीक्षण किया लेकिन मैदान खेलने के लिए उपयुक्त नहीं होने के कारण मैच आरंभ नहीं किया जा सका।

Related Articles

Back to top button