Thursday , February 26 2026

भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना

रायपुर 11 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार डी.के.गर्ग, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर को सेनानी 19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर और सुनील शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 34 अधिकारियों का भी आज तबादला कर दिया गया है।