Friday , February 27 2026

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर नमन किया

रायपुर, 14 अप्रैल।छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।

सुश्री उइके ने आज राजभवन में डॉ.अंबेडकर की चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि डॉ . भीमराव अम्बेडकर ने समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की।

बाबा साहब महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया।