MainSlideछत्तीसगढ़

सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इस माह भी दे एक दिन का वेतन राहत कोष में- भूपेश

रायपुर 30 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के सरकारी अधिकारी कर्मचारी से इस माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे।

श्री बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों से आज यह अपील करते हुए कहा हैं कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए पिछले माह की तरह स्वेच्छा से इस माह भी अपने वेतन से भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करें।

राज्य के सभी अधिकारी-कर्मचारी संघों द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न संकट की घड़ी में आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए गत माह स्वेच्छा से मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने एक दिन का वेतन दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button