MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने प्रदेशवासियों को ईद की दी मुबारकबाद

रायपुर 24 मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद पर्व की मुबारकबाद दी है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। ईद वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है।उन्होने खुशी के इस पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही ईद की नमाज अदा करें और देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली तथा अमन-शांति की दुआ करें।

Related Articles

Back to top button