MainSlideछत्तीसगढ़

रिकार्ड 93 नए मरीजो के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 565 हुई

रायपुर 04 जून।छत्तीसगढ़ में आज रिकार्ड 93 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 565 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 93 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है  उनमें महासमुन्द एवं जशपुर के 19-19 बिलासपुर के 17 जांजगीर के 09,रायपुर एवं राजनांदगांव के छह-छह रायगढ़ के 05,कबीरधाम के चार,बलौदा बाजार एवं गरियाबन्द के तीन-तीन तथा सूरजपुर के दो मरीज है।इन मरीजो की भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही 17 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 78988 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 75519 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 2698 सैंपल की जांच जारी है।   राज्य में अभी तक कुल 773 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 206 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत भी हुई है।

Related Articles

Back to top button