राजनीति

राहुल गांधी ने भाजपा को ‘जय श्री राम’ पर नसीहत देते हुए कही ये बड़ी बात…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। भाजपा की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि वे ‘जय श्री राम’ का नारा देते हैं क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं।राहुल द्वारा भगवान राम पर दिए गए बयान के बाद अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर पलटवार किया है। 

जय सिया राम बोलने की नसीहत

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘जय सिया राम’ या ‘जय सीता राम’ का अर्थ यह है कि राम और सीता एक ही हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस जय श्री राम का नारा देता है, क्योंकि वो सीता को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब अपना नारा बदलना चाहिए। 

jagran

केशव प्रसाद ने राहुल और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जय श्रीराम न सही, भाजपा ने जय सियाराम बोलने के लिए विवश कर दिया। मौर्य ने कहा कि यह भाजपा की वैचारिक विजय और कांग्रेसी विचारधारा की हार है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल से अभी जय श्री राधारानी सरकार की और जय श्रीकृष्ण भी भाजपा ही बुलवाएगी।

हम करते हैं महिलाओं का सम्मान

राहुल ने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं और जय सिया राम का नारा यह दिखाता है कि दोनों भगवान एक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सीता के लिए लड़े। हम जय सिया राम का नाम इसलिए जपते हैं क्योंकि हम महिलाओं को सीता का स्वरूप मान सम्मान करते हैं।

सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है – वो एक ही हैं इसीलिए हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं।

भगवान राम सीता जी के लिए लड़े। हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं।

जय सिया राम 🙏

भाजपा ने कभी भगवान राम के तरीके को नहीं अपनाया

राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों भगवान राम का नाम तो लेते हैं, लेकिन कभी राम के जीवन के तरीके को नहीं अपनाया है। भगवान राम ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया, उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की मदद की। 

Related Articles

Back to top button