MainSlideछत्तीसगढ़

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नई तैनाती

रायपुर 13 नवम्बर।छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की  है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा  आज यहां जारी पदस्थापना आदेश के अनुसार श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, आयुक्त-सह-संचालक, पंचायत को राज्यपाल के सचिव के  पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री अशोक कुमार अग्रवाल के राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के फलस्वरूप श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा राज्यपाल के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री अशोक कुमार अग्रवाल राज्यपाल के सचिव के पद से मुक्त होंगे।

श्री तारन प्रकाश सिन्हा, उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Related Articles

Back to top button