Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में मिले 192 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 03 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 192 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि 265 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान तीन संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 192 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 66 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 37,जांजगीर के 31,जशपुर के 25,रायगढ़ के 15,महासमुन्द के सात,कोरबा के चार,सूरजपुर एवं धमतरी के दो-दो,राजनांदगांव.बालोद एवं कांकेर के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 265 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही रायपुर के एक 63 वर्षीय संक्रमित पुरूष की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में,एक 37 वर्षीय युवक की एम्स रायपुर में तथा राजनांदगांव के एक 47 वर्षीय व्यक्ति की रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 334709 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 9800 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2483 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 7256 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 61 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।