MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 615.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 06 अगस्त।छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक कुल 615.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक सूरजपुर जिले में 901.5 मिमी. और सबसे न्यूनतम कबीरधाम में 374.4 मिमी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित की गई जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 443.7 मिमी, बलरामपुर में 622.2 मिमी, जशपुर में 762.5 मिमी, कोरिया में 632.1 मिमी, रायपुर में 561.2 मिमी, बलौदाबाजार में 566.8 मिमी, गरियाबंद में 591.9 मिमी, महासमुन्द में 731.3 मिमी, धमतरी में 558.9 मिमी, बिलासपुर में 650.0 मिमी, मुंगेली में 446.4 मिमी, रायगढ़ में 611.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 517.3 मिमी तथा कोरबा में 776.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

इसी प्रकार गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 650.6 मिमी, दुर्ग में 566.6 मिमी, राजनांदगांव में 441.3 मिमी, बालोद में 512.3 मिमी, बेमेतरा में 537.5 मिमी, बस्तर में 597.3 मिमी, कोण्डागांव में 898.4 मिमी, कांकेर में 491.9 मिमी, नारायणपुर में 702.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 718.7 मिमी, सुकमा में 610.9 मिमी तथा बीजापुर जिले में 750.0 मिमी औसत दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Back to top button