MainSlideछत्तीसगढ़

नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों में कोण्डागांव की उपलब्धियों को सराहा

रायपुर 28 दिसम्बर।नीति आयोग ने एक आकांक्षी जिले के रूप में चुनौतियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए तीन करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन जारी करने का निर्णय लिया है।

नीति आयोग ने गत सितंबर-अक्टूबर में कोंडागांव जिले द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह निर्णय लिया है। आयोग आकांक्षी जिलों द्वारा चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का आंकलन कर रैंकिंग के आधार पर आबंटन जारी करता है।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।श्री कांत ने पत्र में जिले की टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए जिला कलेक्टर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुड सर्विस इंट्री की अनुशंसा भी की हैं।

Related Articles

Back to top button