MainSlideछत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी पुनिया आज से छत्तीसगढ़ के दौरे पर

रायपुर 27 नवम्बर।कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया आज शाम इंडिगो के नियमित विमान द्वारा दिल्ली से रायपुर आयेंगें।

पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार श्री पुनिया कल 28 नवम्बर को दोपहर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरणदास महंत सीडब्ल्यूसी सदस्य और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व नेता कांग्रेस विधायक दल रविंद्र चौबे वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर वरिष्ठ नेता अमितेश शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button