MainSlideदेश-विदेशबाजार

पीएमसी बैंक घोटाले के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

मुबंई 17 अक्टूबर।मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी बैंक घोटाले के तीन आरोपियों को 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तीनों आरोपियों हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश वधावन, उनके पुत्र सारंग और पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयाम सिंह को कल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस जी शेख के समक्ष पेश किया गया। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने मनीलॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की विशेष अदालत में वधावन की हिरासत की मांग की।

अदालत ने निदेशालय से आवश्यक औपचारिकताएं पूरा करने को कहा और बिना कोई तारीख तय किए याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।

Related Articles

Back to top button