MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रोजाना कोरोना जांच में देश में तीसरे नंबर पर

रायपुर 03 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रति दस लाख की आबादी में रोजाना कोरोना जांच में देश में तीसरे स्थान पर है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में केवल महाराष्ट्र और गुजरात ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। प्रदेश में रोजाना प्रति दस लाख की आबादी पर औसत 1409 सैंपलों की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए अब तक यहां कुल 58 लाख 32 हजार 740 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

उऩ्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या के पीछे जांच में भी छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में है।यहां इसका औसत दो लाख तीन हजार 061 सैंपल जांच प्रति दस लाख की आबादी पर है।इस मामले में छत्तीसगढ़ देश के कई बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल से आगे है।

 

 

Related Articles

Back to top button