MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने ’’भक्त माता कर्मा जयंती’’ पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

रायपुर 06 अप्रैल।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को ’’भक्त माता कर्मा जयंती’’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डा.महंत ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति एवं समर्पण की देवी, तथा सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी है।भक्त माता कर्मा की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है।

उन्होने कहा कि-सामाजिक और धार्मिक कार्यो में तन-मन और धन से लगन पूर्वक लगे रहना, दीन-दुखियों के प्रति दया भावना रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। मां कर्मा के जीवन से हमें आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है।

 

Related Articles

Back to top button