MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 193 की मौत,14519 मिले नए संक्रमित मरीज

रायपुर 21 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 14519 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं रिकार्ड 193 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 14519 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 3081 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1659,राजनांदगांव के 885,बिलासपुर के 1260,बलौदा बाजार के 625,बेमेतरा के 300,महासमुन्द के 299,कोरबा के 699,कबीरधाम के 283,धमतरी के 315,सरगुजा के 657,जांजगीर के 661,रायगढ़ के 855,जशपुर के 315,गरियाबन्द के 368,कांकेर के 322,सूरजपुर के 222,मुंगेली के 287,कोरिया के 177 एवं बस्तर के 193 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान सर्वाधिक 67 मौते रायपुर में,बिलासपुर में 32,दुर्ग में 16 एवं जांजगीर में 12 मौते हुई है।रायगढ़ में नौ,धमतरी में आठ,कोरबा में सात,कबीरधाम में छह,बेमेतरा एवं जशपुर में पांच-पांच,कोरिया में चार,बलौदा बाजार.गरियाबन्द एवं कांकेर में तीन-तीन मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति में धमतरी,राजनांदगांव,जांजगीर एवं रायपुर के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 10 मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 193 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 6467 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 16188 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 122751 है।

 

Related Articles

Back to top button