MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 10521नए संक्रमित मरीज

रायपुर 11 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में जहां 10521 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं इस दौरान रिकार्ड 122 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 2833 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1650,राजनांदगांव के 756,बिलासपुर के 624,बलौदा बाजार के 403,बेमेतरा के 229,महासमुन्द के 354,बालोद के 282,कोरबा के 455,कबीरधाम के 215,धमतरी के 257,सरगुजा के 249,जांजगीर के 329,रायगढ़ के 273,जशपुर के 255,गरियाबन्द के 298,कांकेर के 198,सूरजपुर के 161,मुंगेली के 207 एवं बस्तर के 131 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान 82 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।सर्वाधिक 37 मौते रायपुर में,दुर्ग में 09 ,कबीरधाम में छह एवं राजनांदगांव में पांच मौते हुई है।इसके अलावा धमतरी में चार,महासमुन्द में चार,रायगढ़.कोरबा एवं अन्य राज्य के तीन-तीन,बिलासपुर एवं कांकेर में दो-दो,बेमेतरा,गरियाबन्द.बलौदा बाजारएवं जशपुर में एक-एक मौते हुई है।इसके अलावा आज की विज्ञप्ति मेंरायपुर,दुर्ग,कोन्डागांव एवं बलरामपुर के चिकित्सा संस्थानों में पूर्व में हुई 40 मौतो का शामिल किया गया है।इन्हे मिलाकर मृतकों की संख्या 122 हो गई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौते बढ़कर 4899 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 5707 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 90277 हो गई है।

Related Articles

Back to top button