MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति

संसद का बजट-सत्र कल से

नई दिल्ली 30 जनवरी।संसद का बजट-सत्र कल से शुरू हो रहा है।

   बजट सत्र की शुरूआत शुक्रवार को संसद की दोनों सदनों की एक साथ होने वाली बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी। उसी दिन केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्‍तुत किया जाएगा।

    वित्त मंत्री एक फरवरी शनिवार को वर्ष 2025-26 का केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी, जबकि सोमवार को लोकसभा और राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी। 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा जो  4 अप्रैल तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button