MainSlideखेल जगत

अर्जेंटीना ने भारत को एक के मुकाबले दो गोल से दी शिकस्त

तोक्यो 04 अगस्त।ओलिंपिक में महिला हॉकी के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने भारत को एक के मुकाबले दो गोल से हरा दिया।

भारत की ओर से एकमात्र गोल मैच के दूसरे मिनट में गुरजीत कौर ने किया। 41 साल में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन अभी-भी भारत के लिए पदक की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए अब भारत का सामना ब्रिटेन से होगा। मैच सुबह सात बजे से खेला जाएगा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ट्वीट संदेश में, श्री मोदी ने उन्हें आगे के खेलों और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Back to top button