MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाला एक विदेशी गिरफ्तार

रायपुर 30 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में एक नाइजीरियन नागरिक को मुबंई से गिरफ्तार किया है।

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने आज यहां पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 सितम्बर को एम.डी.एम.ए(मार्फिन) के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ में अवैध व्यापार करने वाले कुछ बड़े नामों का खुलासा हुआ था।इसके बाद पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उन्होने बताया कि पुलिस ने इस सम्बन्ध में मुबंई निवासी रायडेन बेथेलो को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ में नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए क्रय करना बताया।इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम ने मुबंई पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।उससे पूछताछ जारी है,पुलिस को उससे अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button