MainSlideखास ख़बर

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 के प्रावधान हटे

नई दिल्ली 07 अगस्त।राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद से पारित संकल्प पर हस्ताक्षर के साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्‍छेद-370 के प्रावधान हट गए है।

इस आशय की अधिसूचना विधि और न्‍याय मंत्रालय ने जारी कर दी है। संसद के दोनों सदनों में जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्‍छेद-370 हटाये जाने का प्रस्‍ताव पारित होने के बाद राष्‍ट्रपति ने यह घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति और सीमा पार से हो रही आतंकवादी घटनाओं के कारण जम्मू-कश्मीर को विधानसभा युक्त केंद्रशासित प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया। धारा 370 की आड़ में पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र में आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button