MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश एवं महंत ने ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर, 13 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री ऑस्कर फर्नांडीस लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जाना देश की राजनैतिक क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को संबल दें।

डॉ.महंत ने कहा कि श्री फर्नांडिस एक सुलझे और समर्पित राजनेता थे, उनका जाना कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को राजनैतिक क्षति है।ईश्वर उनके परिजन एवं चाहने वालों को इस अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button