MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने भाटिया एवं जूदेव के निधन पर किया शोक व्यक्त

(फाइल फोटो)

रायपुर, 20 सितम्बर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिन्दर पाल सिंह भाटिया एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी शोक संदेश में श्री भाटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button