MainSlideछत्तीसगढ़

आईपीएस दिपांशु काबरा बने जनसम्पर्क आयुक्त

रायपुर 05 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिपांशु काबरा को जनसम्पर्क विभाग का आयुक्त पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री काबरा की सेवाएं गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उऩ्हे आयुक्त जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद के साथ ही अपर आयुक्त परिवहन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौमिल रंजन को संचालक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ किया गया है,इसके साथ ही उन्हे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूड़ा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया हैं।

आदेश के अनुसार सचिव इलेक्ट्रानिक एवं जनसम्पर्क डी.डी.सिंह को सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन के पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।इसके साथ ही सचिव मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण परदेशी सिद्दार्थ कोमल को सचिव जनसम्पर्क का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया हैं।

Related Articles

Back to top button