MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

रायपुर 25 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में कल कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रदेश भर में हुए 24306 सैंपलों की जांच में 19 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर-रामानुजगंज, सुकमा और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 24 नवम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया।प्रदेश में अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 310 है।

Related Articles

Back to top button