Tuesday , February 24 2026

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी

गांधी नगर 14 नवम्बर।गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामाकंन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।राज्य विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवम्बर है। 22 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 24 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।पहले चरण में सौराष्ट्र,कच्छ और दक्षिण गुजरात की 79 सीटों पर नौ दिसम्बर को मत डाले जाएंगे।

मुख्य राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने अभी भी प्रथम चरण के लिये अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।दोनो ही दलों की सूची अगले शनिवार तक जारी होने की संभावना है।