MainSlideदेश-विदेश

उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले का नाम हुआ अयोध्या

लखनऊ 07 नवम्बर।उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।अभी तक  अयोध्या शहर  फैजाबाद जिले का हिस्सा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल शाम अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए सभी प्रयास कर रही है।

श्री योगी ने अयोध्या में भगवान श्री राम के नाम पर हवाई अड्डा और राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज के निर्माण की भी घोषणा की।अयोध्या में राज्य सरकार ने दीपोत्सव समारोह में सरयू नदी के तट पर कल तीन लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Related Articles

Back to top button