MainSlideराजनीति

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर

शिलांग/कोहिमा 18 फरवरी।मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियों के स्‍टार प्रचारक जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेघालय की बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया।श्री गडकरी ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही विकसित मेघालय बनाने का सपना पूरा कर सकती है। श्री गडकरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में अच्छी सड़क, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण होगा। नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री कोनरेड के संगमा ने पश्चिमी खासी पर्वतीय क्षेत्र के रामब्राई जीरंगाम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और विंसेंट एच पाला ने मेंदीपाथर और मायरांग विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

दोनों राज्‍यों में 27 फरवरी को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button