MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ जवान ने की चार अधिकारियों की हत्या

रायपुर 09 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज देर शाम सीआरपीएफ के जवान ने अधाधुंध गोलीबारी कर तीन अधिकारियों समेत चार की हत्या कर दी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन के बासागुड़ा कैम्प में एक आरक्षक संत कुमार ने किसी बात से खफा होकर अपनी इंसास राईफल से अधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे सब इंस्पेक्टर बी.के.शर्मा,मेघ सिंह, सहायक सब इस्पेक्टर राजवीर एवं आरक्षक जी.एस.राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल जवान को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है।प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है,और मामले की जांच की जा रही हैं।गोली चलाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button