MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं बघेल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं

(फाइल फोटो)

रायपुर, 29 अगस्त।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है।राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

श्री बघेल ने अलग जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं।

Related Articles

Back to top button